शक्ति और स्फूर्ति पाने के लिए प्रयोग करें एलोवेरा, जानें 4 अनसुने फायदे

शक्ति और स्फूर्ति पाने के लिए प्रयोग करें एलोवेरा, जानें 4 अनसुने फायदे

सेहतराग टीम

प्राकृतिक चीजों में कई ऐसे पदार्थ होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में एक सबसे अच्छा और काफी लाभदायक है एलोवेरा। इसे हम अक्सर सुंदरता के लिए प्रयोग करते है। कहा जाता है कि अगर रोजाना एलोवेरा त्वचा या चेहरे पर लगाया जाए तो हमारी त्वचा हमेशा जंवा और खूबसूरत रहेगी। वैसे तो इसके फायदे अनेक हैं जिसके बारे में कुछ लोगों को पता होता है तो कुछ लोगों को नहीं पता होता। अगर आप भी इसके फायदे नहीं जानते तो घबराने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको एलोवेरा के 4 अनसुने और किफायती फायदों के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगें।

पढ़ें- इन घरेलू उपायों से निखारें त्‍वचा

  • एलोवेरा में कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी मददगार होते हैं। दअसल एलोवेरा में एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण होते हैं। इस वजह से छोटी-मोटी चोट, जलने-कटने पर व किसी कीड़े के काटने पर इसके जेल को प्रभावित जगह पर लगाया जा सकता है।
  • एलोवेरा का सेवन खून की कमी को भी दूर करता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • एलोवेरा में 18 धातु, 15 एमीनो एसिड और 12 विटामिन मौजूद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती हैं। यह खाने में बहुत पौष्टिक होता है। इसका सेवन उतना ही लाभप्रद होता है जितना की इसे बहारी त्वचा पर लगाना। इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर एवं काटकर रस निकाला जाता है। अगर 3-4 चम्मच रस रोज सुबह खाली पेट ले लिया जाए तो दिनभर शरीर में शक्ति व चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है।
  • एलोवेरा में एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण होते हैं। एलोवेरा खून में शर्करा के स्तर को बनाए रखता है। बवासीर, डायबिटीज, गर्भाशय के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द व फटी एडियों के लिए यह लाभप्रद है।

इसे भी पढ़ें-

एलोवेरा के अनेक फायदे हैं, लेकिन यह नुकसानदायक भी होता है

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।